शादी की सालगिरह पर पति ने पत्नी को दिया सौतन का तोहफा !
पति ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर सौतन का तोहफा दिया। लेकिन अब वो मुसीबत में फंस गया है। हैरान और अपने आपमें पेचीदा ये मामला शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। दअरसल एक युवती से वीपी सिंह जाटव नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वो शादी करने से मुकर गया। जिससे निराश युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। वहीं बाद में अपने आप को बचाने आरोपी वीपी जाटव ने युवती के साथ 10 जून 2021 को परिवार की रजामंदी के बाद शादी कर ली। दोनों पति पत्नी के रूप में साथ में रहने लगे। लेकिन युवक ने शादी की सालगिरह के दिन 10 जून 2022 को दूसरी शादी कर ली। एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता का कहना है की साल 2018 में उसकी शादी की बात वीपी सिंह से चली। शादी की बता तय हुई लेकिन उसके परिजन बाद में दहेज़ मांगने लगे। फिर युवक ने उससे पढ़ाई पूरी करने की बात कहकर शादी का झांसा दिया साथ ही कई बार संबंध बनाए और लगातार दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। जिससे पीड़िता ने पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसी दौरान वो बीमार हो गया जिसका फायदा उठाकर उसके परिवार वालों ने बीते 10 जून को उसकी शादी करा दी। विरोध करने पर मारपीट की गयी