सागर में महापौर प्रत्याशी करोड़ो की संपत्ति के मालिक, जानिए कौन कितना धनवान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में नामांकन दाखिल होने के बाद उम्मीदवार अब जनता की अदालत में पहुंच गए हैं। नामांकन के साथ ही नगर निगम महापौर उम्मीदवारों ने संपत्ति का ब्यौरा शपथ पत्र में जमा किया है। इसके अनुसार दोनों मुख्य दलों कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारो के पास करोडो की संपत्ति है,
भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के घोषणापत्र के आधार पर उनके पास अस्थायी, स्थाई और विरासत की कुल संपत्ति 5 करोड़ 83 लाख 38 हजार 543 रुपए है। जबकि उनके पति सुशील तिवारी के पास 11 करोड़ 56 लाख 99 हजार 11 रुपए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के पास 14 करोड़ 28 लाख 33917 रुपए की संपत्ति है। इस हिसाब से संगीता तिवारी के पास निधि से 8 करोड़ 44 लाख 95 हजार 374 रुपए कम हैं। संगीता तिवारी का स्वयं के नाम 71 लाख का कर्ज है। जबकि निधि जैन 26 लाख 50 हजार 208 रुपए की कर्जदार हैं। इस हिसाब से संगीता निधि के मुकाबले ज्यादा कर्जदार भी हैं।


By - Sagar tv news
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.