मकरोनिया में पुराने 7 भाजपा पार्षदों पर दांव, कांग्रेस की अधिकृत सूची अभी तक जारी नहीं

मकरोनिया में पुराने 7 भाजपा पार्षदों पर दांव, कांग्रेस की अधिकृत सूची अभी तक जारी नहीं


मकरोनिया नगर पालिका में चुनाव सागर नगर निगम के साथ 6 जुलाई को होंगे। इसके लिए भाजपा, कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी केवल भाजपा ने 15 वार्डों की सूची जारी की है, बाकी के तीन वार्ड के लिए पार्टी सीधे मेंडेट जारी करेगी। उधर, कांग्रेस की अधिकृत सूची अभी तक जारी नहीं की गई है।
फिलहाल भाजपा ने मकरोनिया से पुराने 7 पार्षदों पर अपना दांव लगाया है। टिकट आवंटन में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के समर्थकों को सबसे ज्यादा टिकट मिले हैं। मकरोनिया नगर पालिका के 18 वार्डो के लिए इस बार काफी घमासान मचा हुआ है। यहां से 123 दावेदारों ने अपना नमांकन फार्म जमा किये है जिसमे महिलाओ के 65 और पुरुषों के 58 नामांकन जमा किये गए है।


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.