आधी रात सागर विधायक के घर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली निगम चुनाव की जानकारी
आधी रात सागर विधायक के घर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली निगम चुनाव की जानकारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का आधी रात सागर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है, बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष सोमवार मंगलवार की रात अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे, जहां मोती नगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद वे सीधे विधायक निवास पहुंचे थे, जहां निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की, साथ ही निगम चुनाव की गतिविधियों को लेकर भी जानकारी ली। बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसको लेकर लगातार भाजपा में मंथन चल रहा है, प्रदेश अध्यक्ष के इस अल्प प्रवास को इस से भी जोड़कर देखा जा रहा है, बताया जा रहा है कि बीडी शर्मा अपने लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से खजुराहो जा रहे थे, जहां रास्ते में वह अल्प प्रवास पर सागर रुके थे जहां पर खनिज विकास निगम मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया नगर विधायक शैलेंद्र जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मोती नगर चौराहे पर स्वागत किया था