लव मैरिज के एक साल बाद ही तलाक पर पहुंची बात अब फिर एक हुए पति-पत्नी

युवक-युवती की एक साल पहले मुलाकात हुई दोनों में प्यार हुआ। और बात शादी तक पहुंच गयी दोनों ने लव मैरिज भी कर ली। लेकिन रिश्ते में ऐसी खटास आई की बात तलाक तक पहुंच गयी। लेकिन परामर्श केंद्र में दोनों की फिर सुलह हो गयी है। हम बात कर रहे हैं। एमपी के रायसेन की, दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई मिठाई खिलाई और साथ में रहने को राजी हुए।
बताया गया की पति-पत्नी में साधारण घरेलू विवाद के की वजह से उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। रिश्ते को बचाने पति ने परिवार परामर्श केन्द्र में गुहार लगाई। जहां ये बात सामने आई की दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। लड़के के घर वालों ने भी बहु को अपना लिया था। इसके बाद पति-पत्नी में घरेलू विवाद के कारण रिश्ते में गड़बड़ी आने लगी तब पत्नी ने कहा की उसे तलाक चाहिए। ये बात सुनने के बाद दोनों को समझाइश दी गई। जहां पत्नी ने अपनी गलती मानी और गलती न दोहराने की बात कही।


By - SAGAR TV NEWS
23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.