मंत्री-सांसद-विधायक को भी मास्क जरूरी, नहीं तो भरना होगा जुर्माना || SAGAR TV NEWS ||
चिरायु अस्पताल से कोरोना समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने सख्त फैसले लिए है। प्रदेश में मंत्री, सांसद और विधायक अगर बिना मास्क लगाए मिले तो उन्हें भी जुर्माना भरना होगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की आम जनता के साथ प्रदेश के सभी जनप्रितिनिधियो सहित मंत्री-सांसद-विधायक सभी को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा या अपने साथ तौलिया रखनी होगी। अगर वह बिना मास्क के पाए गए तो उनके खिलाफ भी जुर्माना लगाया जाएगा।