भैरव घाट पर यात्री बस हुई बेकाबू, 5 लोगों के जिंदगी की अंतिम यात्रा बन गई || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की की जान चली गई , जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी।कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक हादसे के वक्त बस तेज स्पीड में थी। ओवर टेक के चक्कर में हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को बड़ी मुश्किल से ऊपर रोड पर लाया जा सका, घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा गया है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, घायलों का नि:शुल्क उपचार की बात भी कही है।


By - Sagar tv news
23-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.