अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से इन प्रसूताओं और नवजात बच्चों की जान आई संकट में || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेष के गुना की जिला अस्पताल में प्रसुताओं की जान आफत में आ गई।षार्ट सर्किट की वजह से यहां के मैटरनिटी वार्ड में आग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई। इस हादसे के बाद प्रसूताओं को दूसरे वार्ड में षिफट नहीं किया गया, जिससे प्रसुताओं को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पडी।
जानकारी मुताबिक बीती रात जब यहां भर्ती सभी प्रसुताएं और उनके परिजन सो रहे थे, तभी वहां अचानक शार्ट सर्किट हो गया। जिससे पूरे वार्ड में धुआं भर गया। मैटरनिटी वार्ड में आग लगने से प्रसुताएं घबरा गई, उस वक्त वहां 8 से 10 प्रसूताएं अपने नवजात शिशु के साथ भर्ती थी। जैसे-तैसे वे अपने नवजात शिशु को लेकर भागी। बताया जाता है कि जब प्रसुताए भाग रही थी तभी एक षिषु वार्ड में गिर गया। जिसे दूसरी महिला ने उठाया और अपने साथ लेकर बाहर आई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई। प्रसुताओं को दूसरे वार्ड में भर्ती नहीं किया। जिससे प्रसूताओं को अपने नवजात बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। किसी ने सड़क पर शरण ली, तो किसी ने बस स्टॉप में बैठकर रात गुजारी। रात भर प्रसूताएं और उनके परिजन बाहर बैठे रहे। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद स्टाफ अपने कमरे में ताला लगाकर गायब हो गया था। गौरतलब कि एक साल पहले भी इसी वार्ड में आग लग चुकी है। लेकिन इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया।


By - Sagar tv news
27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.