सागर-विधायक की पत्नी ने नारी मंच के साथ किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत || SAGAR TV NEWS ||
सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विशाल रोड शो किया। भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद रैली निकाली गयी जो पुलिस लाइन से शुरू हुई थी। तीन बत्ती पहुंचने पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु जैन ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पुश वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान एक खास बात ये थी की सभी अनु जैन समेत सभी महिलायें पीली साड़ी में नज़र आई। दरअसल प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन पर सभी ने गौर मूर्ति, तीनबत्ती पर नारी मंच बनाया था जहां सभी ने उनका अभिनंदन किया। वहीं मुख्य्मंत्री ने भी सभी का आभार जताया।