सागर-शुरूआती बारिश में देखिये सागर स्मार्ट सिटी का हाल,तालाब बनी सड़कें || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में झमाझम बारिश क्या हुई की सागर स्मार्ट सिटी के कामों की हकीकत सामने आ गयी। सड़कें सड़कें नहीं बल्कि तालाब लग रही थी। ऐसा पानी बह रहा था मानो किसी झरने के गेट खोल दिए गए हो। आपको नज़र आने वाला ये नज़ारा शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक राधा तिराहे का है। चलने के लिए अच्छी सड़क हो न हो लेकिन नहाने और तैरने की पर्याप्त व्यवस्था स्मार्ट सिटी द्वारा की गयी है। घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन इसकी जू जिम्मेदार लोगों तक नहीं पहुंचेगी क्योंकि उन्हें इन सब से न फर्क पड़ा है न शायद पड़ेगा। पहली दूसरी बारिश में ही ये आलम है। सड़कें तालाब बन रही हैं। नाले नालियों का पानी सड़कों पर दुकानों में भर रहा है। और मुसीबत लोगों की बढ़ती दिख रही है। जबकि अभी बारिश की शुरुआत हो रही है। आने वाले समय में शहर में हालत और बदतर हो जायेगी।


By - Sagar tv news
28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.