सागर में रुक रूककर झमाझम बारिश का दौर जारी,सड़कें तालाब में हुई तब्दील || SAGAR TV NEWS ||

 

दो दिनों से सागर में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार से बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले घने बादल छा गए। जिसके बाद बूंदाबांदी से बारिश शुरू हुई और झमाझम में तब्दील हो गई।बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। वही राधा तिराहे के पास सड़क पर जलभराव हुआ। और सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। पानी के बीच राहगीर निकलते रहे। मुख्य बाजार के मार्गों पर नालियां चोक होने से पानी जमा रहा।बारिश रुकने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके अलावा रहली, सुरखी, गौरझामर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सोयाबीन फसल की बोनी को फायदा हुआ है। बुधवार को सागर का अधिक तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। वातावरण में ठंडक घुली है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर मध्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। मानसून गति पकड़ रहा है। बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगामी तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है। सागर जिले में आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।


By - Sagar tv news
29-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.