बाइक से गांव जा रहे इन दोनों युवकों के साथ ये क्या हो गया
सागर जिले के खुरई के बसिया गांव के पास सडक हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। जानकारी मुताबिक बसिया गौड में रहने वाले उधम सिंह और लाल सिंह टेढ़ा गांव बाइक से जा रहे थे। जिन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर किया गया।