सागर- पूर्व निगम अध्यक्ष और प्रत्याशी के वार्ड में पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात

 

सागर नगर निगम चुनाव में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पूरा दम खम दिखा रहे हैं। और लगातार अपने पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क के साथ ही सभाएं भी कर रहे हैं। इसी को लेकर वो पूर्व निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी के पक्ष में भगत सिंह वार्ड पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह और नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को एक बार फिर से नगर निगम परिषद में पहुंचाने की अपील वहां मौजूद विशाल जन समूह से की। कार्यक्रम में मंत्री ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी की नगर निगम परिषद में उपस्थिति बीते कई दशकों से रही है। वो नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। जो वार्ड का बेहतर विकास करेंगे। विभागीय मंत्री होने के नाते वार्ड विकास के लिए राशि मंत्री देंगे


By - SAGAR TV NEWS
01-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.