पंचायत चुनाव - समय समाप्ति के बाद भी मतदाताओं की मतदान केंद्रों में लगी रही भीड

 

मतदान करने के लिए मतदाताओं में इतना उत्साह है कि वोटिंग का समय पूरा होने के बाद भी उनकी भीड मतदान केंद्रों में लगी है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब मतदाता जागरूक हो गए और अपने अधिकारों को जानने लगे है। वे यह भी समझने लगे है कि इसी मतदान के जरिये योग्य प्रत्याषी चुन सकेंगे। यह नजारा एमपी के टीकमगढ जिले का है। गौरतलब है कि 1 जुलाई को पंचायत चुनाव का दूसरा चरण है। जिसके चलते टीकमगढ़ और पलेरा विकासखण्ड में मतदान प्रक्रिया सुबह से षुरू की गई। कई जरूरी काम छोडकर मतदाता पहले मतदान करने के लिए केंद्रों में पहुंचे। हाल यह था कि टीकमगढ के बूथ क्रमांक 67, 69, 70, 74 में वोटिंग के अंतिम समय तीन बजे के बाद भी मतदाताओं की लाईने लगी रही। ऐसे मतदाताओं को पीठासीन आधिकारी ने टोकन देकर मतदान करवाया। मतदान के दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी मतदान करने के लिए खासा उत्साह नजर आया। ग्राम मबई के बूथ नंबर 67 पर भी महिलाएं  मतदान करने के लिए पहुंची। ऐसे ही जिले के ग्राम दुरगापुर के बूथ क्रमांक 64 पर  मतदान समाप्ति के बाद भी करीब 200 मतदाताओं की लाइन लगी रही। निर्वाचन आयोग की निर्देश पर पीठासीन अधिकारी ने लाईन में खडे लोगों टोकन देकर मतदान सुचारू रूप से जारी रखा


By - SAGAR TV NEWS
02-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.