कोरोना काल के बाद निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा ,भक्तों में देखा गया गजब का उत्साह

 

एमपी के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए गाजे बाजे के साथ बड़े ही उत्साह और धूमधाम से निकाली गई, जो बिरासनी मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई। रथयात्रा में शामिल हजारों की सख्या में भक्त भगवान के भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिनमें अच्छा खासा उत्साह भी देखा गया बता दे यह रथयात्रा भ्रमण के  बाद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल के घर पहंुची, जहां भगवान 3 दिन आराम करेंगे। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद रथयात्रा निकालने का यह पहला मौका था, जिसमें शामिल होने के लिए भक्त काफी ज्यादा उत्साहित दिखे। रथयात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना भी की गई। रथयात्रा में विधायक व आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पालीवाल,  सरजु  प्रसाद अग्रवाल, कामता विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, विमल अग्रवाल, गोपाल सहित बडी संख्या में भक्त मौजूद थे।

 


By - SAGAR TV NEWS
02-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.