सागर-भाजपा प्रत्याशी का जोरों-शोरों से जनसम्पर्क, बरसते पानी में छाता लगाकर पहुंची घर SAGAR TV NEWS
सागर नगर निगम का चुनाव प्रचार अब आख़िरी दौर में पहुँच गया है। जितने भी प्रत्याशी हैं। वो अब पूरा जोर लगा रहे हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ताकत दिखाई शहर के 48 वार्डों में काफी जोरों-शोरों से प्रचार किया गया। बात करें तो बरियाघाट वार्ड नंबर 41 में भाजपा की प्रत्याशी वैदेही पुरोहित ने भी समर्थकों के साथ में जनसम्पर्क किया। उनके निवास से शुरू हुआ जनसम्पर्क गली गली होते हुए घर-घर तक पहुंची जहां लोगों ने भी खुले मन से उनका स्वागत सत्कार किया इस दौरान वोटरों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशी वैदेही पुरोहित ने सभी से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। एक बात और भी है की जब भाजपा प्रत्याशी बरियाघाट वार्ड में जनसम्पर्क कर रही थी तभी कुछ देर बाद बारिश होने लगी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपना जनसम्पर्क जारी रखा। बरसते हुए पानी में वो छाता लगाकर लोगों के घर पहुंची और समर्थन देने की बात कही। उनके साथ में चल रहे समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।