सागर-गैस सिलेंडर लीक होने से खाक हो गया घर गृहस्थी का सारा सामान भी जला || SAGAR TV NEWS ||

 

गैस सिलेंडर लीकेज होने से एक किसान की लड़की आग से झुलस गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना सागर जिले के जैसीनगर थाना इलाके से सामने आई है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक जैसीनगर थाना इलाके के महुआखेड़ा गांव में किसान रूद्र प्रताप सिंह राजपूत की लड़की प्रियंका सिंह घर पर खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस लीक होने से वो आग से झुलस गई। धीरे-धीरे इस आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग लगता देख हड़कंप मच गया और घर के अन्य सदस्य बाहर की तरफ भागे। किसी तरह ग्रामीणों ने हिम्मत करके सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर आग बुझाई। हालांकि, इस आग से घर में रखा 30 बोरा अनाज, सोने चांदी के जेवरात, नगदी, कूलर, पंखा, टीवी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
इस मामले की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। जब वहां फायर बिग्रेड पहुंची तो आग बुझ चुकी थी। बताया जा रहा है कि किसान रूद्र प्रताप सिंह राजपूत का पक्का मकान बन रहा है। इसीलिए इनका परिवार इस कच्चे मकान में रह रहा था। इसी वजह से यहां आग और भड़क गई। इस मकान में ज्यादातर लकडियां लगी थी।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.