सागर-7 सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी को न्यायालय ने दोबारा मिलाया || SAGAR TV NEWS ||

 

किसी को हमेशा के लिए फिर से एक करा देना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसा ही कुछ सागर में द्वितीय जिला न्यायाधीश शिव बालक साहू की अदालत ने भी किया है जिन्होंने एक जोड़े को फिर से एक बार मिला दिया है। न्यायालय में तलाक के प्रकरण में सात सालों अलग रह रहे पति पत्नी को दोबारा एक करा कर उनके बीच समझौता कराया। साथ ही विधिवत मंत्रोच्चार और वरमाला पहनवाकर आवेदक अनावेदक जो वर वधु के रूप में थे मांग में सिंदूर भरवाकर एक कराया। जानकारी के मुताबिक साल 2015 में सागर निवासी आवेदक और ललितपुर के रहने वाली अनावेदिका की शादी हुई थी। जो 7 सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। दरसल शादी 6 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच में विवाद शुरू हो गया था।
जिला न्यायालय सागर के द्वितीय जिला न्यायाधीश शिव बालक साहू की न्यायालय में इनके बीच तलाक का प्रकरण चल रहा था। पति-पत्नी के बीच भरण-पोषण धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम और घरेलू हिंसा जैसे अन्य प्रकरण भी चल अन्य न्यायलयों में लंबित थे। लेकिन न्यायालय ने इन सभी प्रकरणों से हटकर पति- पत्नी को समझाइश दी और विवाद को ख़त्म कराकर उन्हें एक कराया। दोनों ने भी राजी ख़ुशी एक दूजे को अपनाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दोनों को आशीर्वाद दिया।


By - Sagar tv news
05-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.