समस्याएं हल न होने से लोगों ने कर दिया मतदान का बहिष्कार || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के छतरपुर में नगर पालिका से अपनी मूलभूत समस्याएं हल नही होने पर एक कॉलोनी वासियो ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। देरी रोड़ कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि वह नगर पालिका को हाऊस टैक्स देते हैं। लेकिन शहर में अमृत धारा योजना के तहत जो पाईप लाईन बिछाई गई हैं। उसका लाभ इस कॉलोनी वासियों को नही मिल रहा है। जिससे इस कॉलोनी में रहने वाले 540 मतदाताओं ने पार्षद के लिये डाले जा रहे मतदान का बहिष्कार कर दिया और गेट पर मतदान का बहिष्कार का बैनर लगा दिया। जब इसकी जानकारी बीजेपी की छतरपुर से विधायक रही पूर्व मंत्री ललिता यादव को पता चली तो वह बहिष्कार करने वाले कॉलोनी वासियों के पास पहुंची और उनकी समस्या सुनकर उसे हल हर हाल में निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही कलेक्टर और नगर पालिका अधिकारी से बात कर उनकी समस्या दूर करने की बात कही। तब कहीं जाकर कॉलोनी वासी मतदान करने को तैयार हुये।


By - Himanshu Agarwal Chhatarpur (M.P.)
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.