सागर-गांव की सरकार चलाएगी 21 साल की युवती,लोगों ने बनाया सरपंच || SAGAR TV NEWS ||

 

पंचायत चुनाव में एक 21 साल की लड़की को गांव की सरकार चलाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों ने सौंपी है। जबकि, उसके विरूद्ध 5 अन्य उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। लेकिन ग्रामीणों ने इन सभी को नकारते उसे जीत का ताज पहनाया। यह नई सागर जिले के सरपंच मालथौन के सिपुरखास ग्राम पंचायत की आकांक्षा बुंदेला है।
जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में आकांक्षा बुंदेला समेत कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में थे। प्रचार प्रसार के दौरान इन सभी प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे, कि गांव के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। लेकिन गांव के मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद आकांक्षा को दिया। नव निर्वाचित सरपंच आकांक्षा के समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली और अमझरा घाटी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान गांव वासियों ने नई सरपंच का जोरदार स्वागत किया।
गांव के विकास के बारे में आकांक्षा बुंदेला ने बताया की इसकी प्रेरणा उसे अपनी परिवार से मिली क्योंकि परिवार के पई लोग राजनीति में हैं।


By - Bhansingh Yadav Malthoun
07-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.