सागर- मगरमच्छ होने के बावजूद नहा रहे लोग, कोई मछली पकड़ रहा

 

जिस तालाब में मगरमच्छ हों फिर भी उस तालाब में नहाना शायद बेवकूफी होगी। क्योंकि मगरमच्छ के हमले में लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला सागर जिले के खुरई से सामने आया है। यही नहीं लोग तालाब में जाल डालकर मछली भी पकड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी कुछ समय पहले नगर पालिका ने मुनादी कराई थी कि कोई भी व्यक्ति तालाब के पास या तालाब के किनारे न जाए। इससे उनकी जान को खतरा है। मगरमच्छ कभी भी उन पर हमला कर सकता है। लेकिन इस बात की परवाह लोगों ने नहीं की। बताया जा रहा है कि इस संबंध में तालाब किनारे बोर्ड लगाने के बाद भी बडों के अलावा छोटे बच्चे भी तालाब में बेधडक नहाते रहते हैं। इसके अलावा लोग दिन भर मछलियां पकड़ने के लिए जाल डाले बैठे रहते हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें मगरमच्छ का खौफ नहीं है। बताया गया की इस समय तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तालाब में सिंघाड़े की खेती और मछली पकड़ने पर भी रोक लगाई है। लेकिन फिर भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे।
देखा जाए तो इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि इसके लिए कोई समाधान निकाला जा सकता है। ताकि अनहोनी न हो


By - SAGAR TV NEWS
07-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.