प्राइवेट Video Viral करने के नाम ब्लैकमेलिंग मांगे 20 हजार रूपये !

 

वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग किये जाने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एमपी के उमरिया में भी ऐसे गिरोह सक्रीय हैं। ऐसा ही एक मामला चंदिया थाना इलाके से सामने आया है। बताया गया की दो आरोपियों के खिलाफ ब्लैक मेलिंग और वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में धारा 384 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
चंदिया थाने में पीड़ित अब्दुल कलाम मंडल जो रेलवे विभाग में बतौर गेट कीपर के पद पर सेवारत हैं। उसने शिकायत दर्ज करवाई कि चंदिया निवासी कंचन साहू और छोटी पाली गांव निवासी अजय चौधरी दोनों युवक उसके प्राइवेट वीडियो को सोशल साइड में वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही इसके नाम पर 20 हजार रुपए की मांग कर और नौकरी खत्म करवा देने के अलावा अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें की पिछले लम्बे समय से इस तरह के गिरोह सक्रीय हैं। जो प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रहे हैं। मामले में एसपी प्रमोद सिंहा ने जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.