सागर-देवरी में भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, नेताओ ने किया जनसंपर्क

सागर भाजपा अब देवरी नगर पालिका
चुनाव के प्रचार में झोंक रही ताकत


सागर-देवरी में भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, नेताओ ने किया जनसंपर्क

सागर जिले के देवरी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचार के अंतिम दिनों में पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं वार्ड क्रमांक 6 जवाहर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी माया सुनील प्रजापति पूरे दमखम के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं उनसे भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं, सुनील प्रजापति देवरी मंडल के महामंत्री है, भाजपा ने लगातार तीसरी बार वार्ड नंबर 6 से अपना प्रत्याशी बनाकर उन पर भरोसा जताया है,
भाजपा प्रत्याशी के महाजनसंपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, युवा मोर्चा के यश अग्रवाल, पूर्व विधायक भानु राणा ने भी देवरी पहुंचकर वोट मांगे है।
माया सुनील प्रजापति ने बताया कि वह पहले भी पार्षद रह चुके हैं इस समय लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं उन्होंने बताया कि पार्षद चुने जाने के बाद वे फिर जनता की सेवा में लग जाएंगे उनका मुख्य उद्देश आम लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसमें जो लोग खाद्यान्न पर्ची से वंचित हैं जिनका आवास नहीं बन पाया है और तमाम परेशानियां हैं उनको जल्द से जल्द हल करवा लूंगा।
बता दे की 1347 वोटर वाले इस वार्ड में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जिसमे भाजपा के सुनील प्रजापति सबसे मजबूत उम्मीदवार है।


By - Saurabh Nagaria sagar tv news
10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.