हे ! भगवान,मासूम की ये गोद आज कितनी भारी हो गयी || SAGAR TV NEWS ||

 

मुरैना में एक विचलित कर देने वाला नजारा सामने आया। एक आठ साल का मासूम अपनी गोद में दो साल के भाई की डेड बाडी लिए सड़क किनारे बैठा रहा, जबकि उसका पिता अपने बच्चे की डेड बाडी को घर ले जाने के लिए वाहन तलाशता रहा। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो तुरंत ही एंबुलेंस का इंतजाम हो गया।
जानकारी मुताबिक मुरैना जिले के बड़फरा गांव में रहने वाला पूजाराम जाटव अपने दो साल के बेटे राजा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाया था। लेकिन बीमारी के चलते उसके बेटे राजा ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। पूजाराम ने अस्पताल के डाक्टर से डेड बाडी को गांव ले जाने के लिए वाहन की बात कही, लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया और कहा कि बाहर से किराए की गाड़ी कर लो। साथ में आठ साल का बेटा गुलशन भी उसके साथ था। अस्पताल के बाहर भी उसको कोई सस्ता वाहन नहीं मिला। इसके बाद गुलशन को सड़क किनारे बैठाकर पूजाराम वाहन तलाशने चला गया। करीब पौन घंटे तक गुलशन अपने भाई की डेड बाडी को गोद में लेकर बैठा रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह जादौन वहां पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर डेड बाडी को उसके गांव बड़फरा भिजवाया।


By - Yogesh Parashar Morena
10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.