सागर-प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प, थाने में मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की बंडा नगर परिषद में प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प होने की खबर सामने आई है, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के नेता थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है, मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के पति और समर्थकों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के पति पर जनता को पैसे बांटने के आरोप लगाए तो वही कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पति के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं मामले को तूल पकड़ता देख कांग्रेस विधायक तरबर लोधी और ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन बंडा थाने पहुंचे, इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यस अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए, बंडा थाना पुलिस में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है, बता दें कि यहां पर 13 जुलाई को मतदान होना है प्रचार के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए थे जहां झड़प की खबर सामने आई है


By - Ravi sen banda sagar
11-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.