सागर-यात्रियों की आंखों से निकले आंसू ! जब 7 साल का बच्चा बोला पापा उठो लेकिन....

 

स्टेशन पर एक ट्रेन रुकी और एक सात साल का बच्चा पापा-पापा कर अपने पिता को उठाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उस मासूम को क्या पता था की उसका पिता अब दुनिया में नहीं रहा। ये सुनकर लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना सागर जिले के बीना स्टेशन से सामने आई है। दरअसल चलती ट्रेन में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने और इलाज के अभाव में उसकी जान चली गयी। अपने पिता के साथ 7 साल का मासूम बच्चा शिवा भी सफर रहा था। वह बार-बार अपने पिता की ओर देखकर उन्हें उठाने की कोशिश कर रहा था। वो अपने पिता के जूते और सामान से भरा बैग लिए घूम रहा था। जानकारी के मुताबिक 39 साल के वीरू नायक निवासी अलवर जो इटारसी रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए पातालकोट एक्सप्रेस में डी 4 कोच में यात्रा कर रहे थे। विदिशा के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना गंजबासौदा के पहले ट्रेन के स्टाफ को दी थी। लेकिन गंजबासौदा जीआरपी ने उन्हें उतारने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वहां इलाज की व्यवस्था नहीं है। जब बीना स्टेशन पर डॉक्टर ने चैक किया तब तक सांसें थम गयी थी। उनका बेटा शिवा नायक हैरान परेशान था।
अगर सही समय पर वीरू नायक को इलाज मिल जाता तो शायद जान बच जाती। मामले में पुलिस ने डेड बॉडी को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।


By - Mangesh Rajak Bina Sagar
12-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.