नहाते समय 3 मासूम बच्चों को लील गया गड्ढा || SAGAR TV NEWS ||

 

अनूपपुर जिले में दुःखद घटना होने से हर कोई सहम गया । कोतमा थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में समाने से 3 बच्चों की जान चलीगई। इस हादसे से गांव में मातम पसरा है। तीनों बच्चे नहाने गए थे, तभी यह घटना हो गई,

घटना कोतमा थाना इलाके के ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी के कुरिहाटोला गांव की है। बताया गया है कि कुरिहाटोला और पकरिया के बीच खेत के बने गड्ढे में दो बहनें और एक लड़का जिनकी उम्र 4 से 6 वर्ष थी नहाने गए हुए थे, लेकिन पानी अधिक होने से तीनों समा गए। इनके नाम आयुष कोल, सरस्वती कोल, लक्ष्मी कोल है। घटना की जानकारी गलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं घटना की सूचना कोतमा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।


By - Rajan Singh Anuppur
13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.