सागर-सरपंच का रोमांचक मुकाबला पर्ची सिस्टम से हुआ फैसला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की जैसीनगर जनपद की ग्राम पंचायत सिंगारचोरी में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले और फैसला टाई हो गया। लॉटरी प्रक्रिया के जरिये पर्ची निकाल कर सरपंच पद का फैसला हुआ। इसमें बलवान सिंह राजपूत की जीत हुई है। ग्राम पंचायत सिंगारचोरी में सरपंच पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वोटिंग के बाद मतगणना में मीनल अजय लंबरदार और बलवान सिंह राजपूत को बराबर 416-416 वोट मिले। इससे यह मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पर्ची सिस्टम से फैसला लेने के निर्देश प्राप्त हुए। गुरुवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार निर्मल राठौर ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में एक छोटी बच्ची से पर्ची उठवाई। इसमें बलवान सिंह राजपूत का नाम निकला और वे विजयी हुए। तहसील कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर बलवान सिंह राजपूत को विजयी घोषित किया।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
14-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.