सागर-कलेक्टर, एसपी ने बताया कैसे होगी निगम चुनाव की मतगणना || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर नगर निगम के अलावा नगर पालिका मकरोनिया, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी की मतगणना रविवार 17 जुलाई को इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। वहीं रहली नगर पालिका की मतगणना रहली के आईटीआई भवन में होगी। इसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी तरुण नायक ने जानकारी देते हुए बताया की शान्तिपूर्वक और निष्पक्षता के साथ मतगणना पूरी की जाएगी। बताया गया की सुबह 9 बजे से मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। नगर निगम की मतगणना के लिए 4 कमरों में 12-12 टेबल लगाई गई हैं। जिनमें महापौर और पार्षद के निर्वाचन की गिनती होगी। मतगणना कक्ष में प्रत्याशी या प्रत्याशी अभिकर्ता ही मौजूद रह सकेगा। हर कक्ष के लिए अलग-अलग रंग के प्रवेश पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। एसपी तरुण नायक ने कहा कि मतगणना की सुरक्षा के लिए 3 लेयर में पुलिस व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी बोले की इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर मतगणना स्थल तक अलग-अलग पुलिस व्यवस्था के सुरक्षा चक्र तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें प्रवेश पत्र धारी को ही एंट्री दी जायेगी। इस दौरान अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।
ये निर्देश राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सभी प्रत्याशियों को भी दिए गए हैं।


By - Sagar tv news
14-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.