ड्रॉ हो गया था सरपंच का मुकाबला, ड्रॉ सिस्टम से महिला बनी सरपंच

ड्रॉ हो गया था सरपंच का मुकाबला, ड्रॉ सिस्टम से महिला बनी सरपंच

पर्ची खुलने से हुआ फैसला
महिला चुनी गई सरपंच

छतरपुर जिले के बिजावर में उस समय असमंजस वाली स्थिति बन गयी जब सरपंच का मुकाबला ड्रॉ हो गया था। और लोगों की निगाहें इस पर थी की कौन जीतेगा आखिरकार ड्रॉ सिस्टम से फैसला हुआ और अवनी संजू राजा को विजयी घोषित किया गया है। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने के बाद बिजावर जनपद पंचायत की 60 ग्राम पंचायताे के बीच एक ग्राम पंचायत काे छाेड़कर चुने हुऐ सरपंच,सदस्यों का टेबुलेशन कर प्रमाण पत्र बांटे गऐ। जिसमें मऊखेड़ा पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आख़िरी चरण के तहत 8 जुलाई को हुए मतदान में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले थे। जिससे दोनों प्रत्याशी असमंजस में पड़े रहे। टेबुलेशन और मतगड़ना के दिन का इंतजार कर रहे थे। ग्राम पंचायत मऊखेरा की दोनाें महिला प्रत्याशी अवनी संजू राजा और उमा देवी को 171-171 वोट मिले मिले थे। दोनों प्रत्याशियों में जोरदार टक्कर थी। लेकिन एक से वोट मिलने से काेई परिणाम नही निकल सका। वहीं 14 जुलाई को टेबुलेशन, मतगणना, प्रमाण पत्र वितरण के दौरान ग्राम पंचायत मऊखेरा के दोनों प्रत्याशी की मौजूदगी और नाेडल अधिकारी तहसीलदार, एसडीएम, जनपद सीईओ की उपस्थिति में ड्रा कराया गया। इसके लिए एक बर्तन में पर्चियों को डालकर बच्ची से पर्ची निकलवाई। जिसमें अवनी संजू राजा की जीत हुई। जिन्हे जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।-----


By - Hridesh Mangli Sagar TV News from Bijawar.
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.