लुटेरी मंगेतरों ने 3 भाइयों को लगाया लाखों का चूना,लड़के आगे हुए पीछे से भाग गई लड़कियां !
लुटेरी मंगेतरों ने 3 भाइयों को लगाया लाखों का चूना,लड़के आगे हुए पीछे से भाग गई लड़कियां !
3 मंगेतरों ने 3 भाइयों को शादी के नाम पर ठगा
अभी तक आपने लुटेरी दुल्हन के बारे में सुना होगा। लेकिन इंदौर में लुटेरी मंगेतरों का मामला सामने आया है। यहां एक किसान परिवार को 3 लुटेरी मंगेतरों ने ठग लिया। वे रूपए और जेवर लेकर भाग गई। किसान परिवार ने उन्हें काफी तलाशा। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। ये पूरी घटना इंदौर के पास सांवेर तहसील के पंचोला गांव की है। किसान जगदीश कुंवर सुनेर के 3 बेटों को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही थी। उनका रिश्ता तय कराने वाले दलाल गणेश ने उससे डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मांगे। बात पक्की होने के बाद 3 लड़कियों से रिश्ता तय कर दिया। दलाल ने सगाई के दौरान एक रस्म निभाने को कहा। जिसके हिसाब से लड़कियों को लड़के वालों के पीछे घूमना था। जैसे ही लड़के और उनके रिश्तेदार आगे हुए, पीछे से तीनों मंगेतर और दलाल रुपए और जेवर लेकर भाग गए। सभी ने उन्हें काफी तलाश किया। लेकिन किसान जगदीश को बदमाशों का कोई पता नहीं चला। तब थक हारकर किसान और उसके बेटों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।