सागर-भगवान जगन्नाथ स्वामी,बहन सहोद्रा और भाई बलदाऊ के साथ रथों पर वापिस पहुंचे मंदिर

सागर-भगवान जगन्नाथ स्वामी,बहन सहोद्रा और भाई बलदाऊ के साथ रथों पर वापिस पहुंचे मंदिर

सागर-रथों पर हुई जगन्नाथ स्वामी की विदाई, मंदिर में हुए विराजित

सागर जिले के गढ़ाकोटा में परंपरानुसार सावन के पहले सोमवार के दिन गाजे बाजे अखाड़ों के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सहोद्रा और भाई बलदाऊ के साथ निकले जो 14 दिन मालगुजार परिवार के जनकपुरी मंदिर में ठहरकर वापिस अपने निज धाम पटेरिया स्थित जगदीश मंदिर रथों पर सवार होकर देर शाम पहुंचे। इसके पहले मालगुजार परिवार द्वारा रथों पर विराजे जगन्नाथ स्वामी की आरती कर विदाई की गई। भगवान कि वापसी के मौके पर सैंकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओ ने आरती की। वहीं भगवान जगदीश स्वामी की वापिसी की रथयात्रा में शामिल हुये भाजपा नेता अभिषेक भार्गव और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने भगवान की आरती उतारी। साथ ही मातृ शक्ति विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी कि युवतियों ने अखाड़े का प्रदर्शन किया।
रथयात्रा के आख़िरी चरण में पटेरिया धाम पर तीनो रथों के पहुंचने पर महंत हरिदास ने भगवान जगदीश स्वामी की आगवानी की। साथ ही मंदिर प्रांगण में रथों पर विराजमान भगवान जगन्नाथ स्वामी, मां सहोद्रा जी और बलदाऊ भैया कि आरती कर राई नमक से नजर उतारकर फिर से जगदीश मंदिर में विराजमान किया। इस दौरान मंदिर में महिलाओं द्वारा बधाईयां गाकर भगवानके मंदिर लौटने पर स्वागत गीत गाये।-


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.--------
19-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.