सागर-हारे हुए प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, वोटरों को फूल माला पहनाकर किया स्वागत

सागर में चुनाव हार कर भी
भाजपा प्रत्याशी ने जीता दिल


सागर-हारे हुए प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, वोटरों को फूल माला पहनाकर किया स्वागत


चुनाव जीतने के बाद आपने तो विजय जुलूस काफी देखे होंगे, लेकिन कोई प्रत्याशी अगर चुनाव में हार जाए इसके बाद जुलूस निकाले तो अचरज होता है मध्यप्रदेश के सागर जिले से कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है, यहां के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में हारे हुए प्रत्याशी ने जुलूस निकालकर ना सिर्फ मतदाताओं का आभार माना, बल्कि फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया।

नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम 17 जुलाई को सामने आए. इस परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत मिली, 48 में से 40 वार्डों पर भाजपा अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही, लेकिन गुरु गोविंद सिंह वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सपना अहिरवार कांग्रेस के प्रत्याशी शशि जाटव से कुछ ही मतों के अंतर से हार गईं, कांग्रेस प्रत्याशी को 1,692 वोट हासिल हुए तो वहीं भाजपा की सपना अहिरवार को 1,598 वोट मिले, इस तरह सपना अहिरवार 54 वोटों से चुनाव हार गईं, हार के बाद सपना अहिरवार के पति भूपेंद्र अहिरवार ने अपने वार्ड में जुलूस निकाला और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया, उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को फूल माला पहनाई।

हारे हुए प्रत्याशी के पति भूपेंद्र अहिरवार ने वार्ड के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके सहयोग का आभार मानते हुए कहा कि, भले ही वह चुनाव हार गए हैं, लेकिन जनता ने जो आर्शीवाद दिया है वह जीत से कम नहीं है, वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे, नगर निगम से संबंधित उनके सभी काम कराएंगे


By - SAGAR TV NEWS
19-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.