सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह के इलाके में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 45 भाजपा पार्षद जीते | SAGAR TV NEWS |

 

मंत्री भूपेंद्र सिंह की खुरई विधानसभा क्षेत्र में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है यहां पर भाजपा के पूरे 45 पार्षद चुने गए हैं जिसमें 38 पार्षद पहले ही निर्विरोध हो गए थे वहीं 7 वार्डों में चुनाव हुए जिसमें भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तीन नगर परिषदों में भाजपा के 45 में से 45 भाजपा के ही पार्षद चुने गए है, कांग्रेस के प्रत्याशी जहां से चुनाव लड़ रहे थे उनकी जमानत जप्त हो गई है, खुरई इलाके की मालथौन, बरोदिया कला और बांदरी में नगर परिषद के गठन के बाद पहली बार चुनाव हुए, मालथौन नगर परिषद में कुल 15 वार्ड में से 12 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे केवल 3 वार्डों में चुनाव हुए जिसमें कांग्रेसी और भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव मैदान में थे जिसको लेकर तीनों वार्डो में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते है, बांदरी नगर परिषद में भी 15 वार्ड बनाए गए इसमें से 11 वार्डों में भाजपा के निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे बाकी के 4 वार्डों के चुनाव परिणाम आ गए हैं जहां भाजपा को चारों वार्डो में प्रचंड जीत मिली हुई है, बरोदिया कलां परिषद पहले ही पूरी निर्विरोध चुनी गई थी।


By - Sagar tv news
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.