सागर-शो रूम जा रही लड़की से छेड़खानी व्यक्ति को पड़ गई महंगी !


सागर-शो रूम जा रही लड़की से छेड़खानी व्यक्ति को पड़ गई महंगी !

सागर-लड़की छेड़ने वाले व्यक्ति की सड़क पर जमकर धुनाई !

सागर जिले के खुरई शहरी थाना इलाके में एक बार फिर एक लड़की को मनचले ने छेड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति की अच्छी तरीके से हजामत बनाते हुए पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक शोरूम पर काम करने वाली लड़की अपने घर से शोरूम जा रही थी। तभी स्टेशन के पास रास्ते में एक अधेड़ ने उसका हाथ पकड़ लिया साथ ही बदतमीजी करने लगा। मना करने पर भी वो हरकतें करता रहा। लड़की ने आसपास के दुकानदारों को मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद लोगों ने छेड़खानी करने वाले व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी।
लड़की से छेड़खानी करने वाला व्यक्ति खुरई के भूतेश्वर मंदिर के पास रहने वाला बताया जा रहा है। जो फर्नीचर बनाने का काम करता है।
खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत थाने में नहीं की गयी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को धारा 151 में जेल भेज दिया है। शिकायत करने पर मामला दर्ज किया जायेगा।-


By - SAGAR TV NEWS
21-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.