तेज बारिश के बाद घरों में घुसा पानी लोगों का हुआ जीना मुहाल

 

 

तेज बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी भर गया जिससे घर में रखा हुआ जरूरी सामना भीग गया। और लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसी को लेकर दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम और सीईओ को लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी है। दरसअल ये सभी नंदरई गनव के निवासी हैं। इन लोगों का कहना है। की एक दिन की बारिश ने जीना मुहाल कर दिया। पथरिया नगर के ग्राम पंचायत नंदरई में आदिवासी इलाके के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रभा बाई ने बताया गांव में पुलिया बनने के कारण मकानों में पानी भर गया कच्चे मकान बह गए हैं। और घर का राशन भी भीग गया। और अभी स्कूल में पढ़े हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक स्कूल के पास एक नाले पर पुलिया का निर्माण सचिव सरपंच द्वारा करवा दिया गया। निचला इलाका होने के कारण ग्रामीणों ने बार-बार सरपंच सचिव से अनुरोध किया। लेकिन एक नहीं सुनी गई। जब बारिश हुई तो इन सभी आदिवासी परिवारों के घरों में बारिश का पानी करीब 3 फीट तक भर गया। जिससे जीना मुहाल हो गया है। वहीँ जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल का कहना है। की स्थिति को देखते हुए तात्कालिक रूप से मदद की गयी है।


By - Aftab Khan
06-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.