सागर/राहतगढ़ नगर को हासिल हुआ जैन महाराजों का अमृतमय चातुर्मास

 

सागर जिले के राहतगढ़ नगर में जैन महाराजों का चातुर्मास हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। दरअसल संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से उन्ही के परम प्रभावक शिष्यों रत्नत्रय स्वरुपी तीन संतों मुनि 108 विशदसागर जी महाराज, मुनि 108 निरापदसागर जी महाराज, मुनि 108 निराकुल सागर जी महाराज का अमृतमय चातुर्मास 2022 राहतगढ़ नगर को हासिल हुआ। इसी को लेकर चातुर्मास मंगल कलश स्थापना श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन गंज मंदिर में बाल ब्रह्मचारी अनिल भैया जी इंदौर के कुशल संचालन में संपन्न हुई। नगर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। पहला कलश राकेश कुमार बट्यावदा ,दूसरा कलश रूपचंद्र फैक्ट्री, वहीं तीसरा पवन कुमार को हासिल। इस दौरान मुनि संघ के प्रवचन हुए। बड़ी संख्या में बाहर से आये हुए अतिथियों का प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने सम्मान किया।
इस दौरान स्थानीय युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं में भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी अतिथियों की निःशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था समिति ने की थी


By - SAGAR TV NEWS
26-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.