सागर-गोपाल भार्गव की रहली विधानसभा में भूपेंद्र सिंह जिंदाबाद नाम की दस्तक || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की रहली विधानसभा से वायरल हुआ एक वीडियो दिनभर चर्चाओं में है,क्योंकि मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ में मंत्री भूपेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगे है तो मंत्री गोपाल भार्गव को अपने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी है। इसका कारण रहली जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बना है। जिसके लिए दो दावेदार थे। जिसे आशीर्वाद मिला वह अध्यक्ष बन गया, तो दूसरे का फार्म ही रिजेक्ट हो गया था। बता दे कि अध्यक्ष पद के दोनों दावेदार रश्मि सुरेश कपस्या और रचना मिंटू चौरा दोनों ही भाजपा से है, दोनों ही मंत्री गोपाल भार्गव के समर्थक है। लेकिन रश्मि सुरेश कपस्या का मंत्री के पास पहले पहुँचने आशीर्वाद मिलने का बड़ा कारण बना।
वहीं रहली जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव था। यहां अध्यक्ष पद के लिए रश्मि सुरेश कपस्या और रचना मिंटू चौरा ने नामांकन जमा किए थे अध्यक्ष पद के दावेदार रचना मिंटू का नामांकन रिजेक्ट होने से गुस्साए समर्थकों ने हंगामा कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने हल्के बल का उपयोग कर भीड़ को खदेड़ा था।


By - Sagar tv news
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.