10 फ़ीट के विशालकाय अजगर को देख सहम गए लोग, ऐसे किया रेस्क्यू || SAGAR TV NEWS ||

 

एक गांव में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल सर्पमित्र को इस बात की सूचना दी जिससे उसका रेस्क्यू कर उसे पकड़ा गया है। मामला बैतूल जिले के मुलताई के जमबाडा गांव से सामने आया है। जहां 10 फीट का अजगर निकला था। जब ग्रामीणों ने सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी तो वो मौके पर पहुंचे और बमुश्किल अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर सांप इतना भारी था कि एक व्यक्ति से उठ नही रहा था। इसलिए दो लोगों द्वारा उसे उठाकर मुलताई के वन विभाग कार्यालय लाया गया है।
वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बाद में अजगर को जंगल में छोड़ दिया। सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें गांव से सूचना मिली थी कि एक खेत में बहुत बड़ा सांप है। जाकर देखने पर पता चला कि वह अजगर था। जिसे बमुश्किल मुलताई लाया गया। जहां उसकी लंबाई नापने पर 10 फीट से ज्यादा निकली है।


By - Mahesh Chandel betul
31-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.