डैम में पिकनिक मनाने आये थे चार दोस्त लेकिन 3 हो गए लापता || SAGAR TV NEWS ||

 

हलाली डैम में पिकनिक मनाने आए 4 युवक डैम में डूब गए। इनमें से एक युवक तो सुरक्षित बाहर निकला आया जबकि 3 लापता हो गए। इनको तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक इन तीनों का पता नहीं चल पाया था। घटना एमपी के रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज के पास स्थित हलाली डैम की है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के रहने वाले वसीम खान, रेहान खान, शफिक खान और एक अन्य युवक राहुल हलाली डैम में पिकनिक मनाने आए थे। डैम में नहाने के लिए यह पानी में उतरे और देखते ही देखते यह सभी गहरे पानी में चले गए। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों लोग डूब गए। इनमें से युवक राहुल सुरक्षित बाहर निकल आया। लेकिन वसीम, रेहान और शफीक लापता हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी शोर मचाया और पुलिस को बुलाया। लेकिन 4 घंटे बाद भी इन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी।
गौरतलब है कि पिछले साल भी भोपाल के ही 3 लोगों की मिनी पचमढ़ी में डूबने से जान चली गई थी। हलाली डैम के पास ही मिनी पचमढ़ी है। जहां झरने बहते है। बारिश के दिनों में यह झरने अपने पूरे शबाब पर आ जाते हैं। और सैलानी अपनी जान जोखिम में डालकर इन झरनों के पानी में नहाते हैं।


By - Rajesh Rajak Raisen
01-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.