नगर निगम जोन में नहीं मिला कोई अधिकारी,महिला पार्षद ने चस्पा किया R.I. लापता का पोस्टर

नगर निगम जोन में नहीं मिला कोई अधिकारी,महिला पार्षद ने चस्पा किया R.I. लापता का पोस्टर

पार्षद का विरोध दीवार पर चस्पा किया R.I. लापता का पोस्टर

नगर निगम जोन में कोई अधिकारी न मिलने से नवनिर्वाचित महिला पार्षद ने कार्यालय में R.I. लापता का पोस्टर चस्पा कर दिया। तस्वीरें रीवा नगर निगम की हैं। दरअसल वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद नीलू कटारिया जनहित के मुद्दे लेकर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 पहुंची तो वहां कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके बाद पार्षद और उनके समर्थकों ने एक साथ मिलकर कार्यालय के बाहरी दीवार पर आर आई लापता का पोस्टर चस्पा किया। दरअसल रीवा नगर निगम क्षेत्र के लोगों को निगम की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए शहर में अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। जहां लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। लेकिन यह व्यवस्था बनने के बाद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। क्योंकि कार्यालय में बैठने वाले अधिकारी या तो बैठते ही नहीं या फिर कामों को आज कल करके टाल देते हैं
वहीं पार्षद नीलू कटारिया के विरोध का ये तरीका सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही अधिकारियों पर आरोप लगाया जा रहा है। कि वार्ड 40 में राशन कार्ड हो और आवास योजना सब जगह धांधली बाजी करते हुए कामों को करने के लिए गरीब जनता से पैसो की मांग की जा रही है।


By - Arpit Pandey Sagar TV News from Rewa.
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.