हिस्ट्रीशीटर बदमाश के एक करोड़ कीमत वाले मकान पर चला बुलडोजर

 

 

गुंडे बदमाशों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर से कार्यवाई शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को सबक सिखाने उनके मकान ध्वस्त किये जा रहे हैं।  जबलपुर में प्रशासन ने कार्यवाई करते हुए नामी बदमाश के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलवाकर उसे ज़मीदोज़ कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई बदमाश रियाज ने नया मोहल्ला रिपटा में अवैध रूप से 3 मंजिला मकान 750 वर्गफीट पर बनाया था। जिसकी कीमत एक करोड़ रूपये है। गुरुवार की सुबह कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि इस बदमाश के खिलाफ बरेला, गोरखपुर, ओमती, लार्डगंज समेत कई थानों में अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई के दौरान ए.डी.एम. शेर सिंह मीणा, एडिशनल एसपी शहर गोपाल प्रसाद खाण्डेल, नगर निगम अपर कमिश्नर राजेन्द्र मिश्रा, समेत प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद था


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.