सागर में पूर्व मंत्री का बेटा और 5 सेना के जवानों समेत कोरोना 14 पॉजिटिव कुल मामले 782

 

 

 

बीते दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री और सागर जिले के देवरी से विधायक हर्ष यादव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद अब उनके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। ये जानकारी खुद विधायक हर्ष यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए दी है। वहीँ इसके अलावा सागर में फिर एक बार सेना के जवान कोरोना की चपेट में आये हैं। शनिवार को कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। जिनमें से 5 सेना के जवान और मंत्री के बेटा भी शामिल है। इन मामलों के साथ सागर में कोरोना के मामले बढ़कर 782 हो गए हैं। 9 लोग ठीक भी हुए हैं। जिससे स्वस्थ होने लोग अब 570 हो गए हैं। दमोह निवासी एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत भी हुई है।जानकारी देते हुए बीएमसी के बायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. सुमित रावत ने बताया की बीएमसी और अन्य लैबों से जो रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। उसमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमें 5 कैंट क्षेत्र से हैं और इनका इलाज सेना की अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा बड़ा बाजार, नया बाजार, वैशाली नगर, मोतीनगर, शास्त्री वार्ड, गाँधी वार्ड, देवरी के रसेना, और बछिया गाँव से पॉजिटिव मरीज मिले हैं।


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.