बारिश के दिनों में जहरीले जीव जंतुओं के द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले सामने आते हैं। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में भी एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले तलापार गांव में 48 साल के हरचरण राय पथरिया स्थित खेत पर काम कर रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी घायल ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुँचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।