अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही गर्भवती महिला, कुछ देर बाद हुई डिलेवरी

अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही गर्भवती महिला, कुछ देर बाद हुई डिलेवरी

डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को नहीं किया भर्ती घंटों तड़पती रही

एक बार फिर एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए हैं गर्भवती महिला को डिलेवरी के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन उसे डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। मामला एमपी के रीवा जिला अस्पताल का है। महिला घंटो दर्द कराहती हुई अस्पताल गेट के बाहर ही जमीन पर लेटी रही। जब स्थानीय लोगों ने हंगामा किया तब कहीं महिला को भर्ती करवाया। कुछ देर बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। अगर जरी ही देर और होती तो जच्चा और बच्चा दोनो की जान खतरे में पड़ सकती थी। बताया गया की रीवा गुढ़ तहसील इलाके के अमिलिया गांव निवासी राजू कुशवाहा अपनी गर्भवती पत्नी रामवती कुशवाहा को डिलीवरी के लिए एंबुलेंस से गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन दर्द से कराहती महिला को देख डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा उन्होंने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। फिलहाल डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनो ही सुरक्षित हैं।
मामले में अस्पताल के अधीक्षक अवतार सिंह ने बेतुका बयान दिया। डाक्टरों की लापरवाही छुपाते हुए कहा की मामले की जांच पड़ताल की गई थी। महिला सुबह करीब 3 बजे अस्पताल डिलेवरी के लिए पहुंची थी। इन दिनों अस्पताल में ज्यादा मरीज हैं। लेवर रूम में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती है। एक बिस्तर पर दो दो मरीज लेटे हैं। एक भी बिस्तर अस्पताल में खाली नही है।
खैर कुछ भी हो लेकिन लापरवाही तो की गयी है। लेकिन पता नहीं कब इसी तरह की शर्मसार करती हुई तस्वीरें देखनी पड़ेंगी।-


By - Arpit Pandey Sagar TV News from Rewa.
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.