सागर-पंचायत सचिव के मामले की निष्पक्ष हो जाँच, आखिर क्यों किया ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के जैसीनगर इलाके के देवलचौरी पंचायत सचिव सपना दांगी के सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सुरेंद्र कुमार खरे को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दिनों जैसीनगर जनपद इलाके की ग्राम पंचायत देवलचोरी की सचिव सपना दांगी ने अपने घर में फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी थी। बताया गया की सपना दांगी अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर सन 2020 में सचिव पद पर पदस्थ हुई थी और वर्तमान मे देवलचोरी पंचायत में पदस्थ थी। सपना ने अचानक इतना बड़ा कदम किस वजह से उठाया। इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग सचिव संघ ने की है। वही कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार खरे का कहना है। कि मामले को लेकर एक जांच कमेटी बनाकर जांच की जाएगी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शासन तक पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि सचिव सपना दांगी ने 3 अगस्त को अपने निवास सिमरिया कर्रापुर में फंदा लगाकर जान दे दी थी।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.