सागर-भीख मांगकर हेलीकॉप्टर खरीदना चाहते हैं झुनझुन बाबा की ये है सच्चाई || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सागर में भीख मांग कर हेलीकॉप्टर खरीदने की चाहत रखने वाली झुनझुन बाबा का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पास 10 से 50 लाख रुपए होने की बात भी कर रहे हैं इसके साथ ही वे अलग-अलग जगहों पर जमीन होना भी बता रहे हैं। वहीं जब सच्चाई जानने के लिए सागर टीवी न्यूज़ की टीम ने इसकी पड़ताल की और इनके परिवार से मुलाक़ात की तो झुंझुन बाबा की माँ ने बताया की इनका असली नाम संतोष सेन है। जिनका पिछले 7 सालो से मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लोग सुरखी के खमकुआ के रहने वाले थे, 20 साल पहले सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के रजाखेड़ी में आकर रहने लगे थे । यहां इनकी तीन दुकानें थी जहां खुद तो काम करते ही थे लड़के भी लगा रखे थे अच्छा सब कुछ चलने लगा था, बेटे की शादी कर दी, प्लॉट खरीद कर मकान बनवा लिया था, करीब 7 साल पहले गांजा पीने की वजह से संतोष सेन की मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया और बाबा का भेस धारण कर लिया। भीख मांग कर ही गुजारा करने लगे, फिर दो भागवत भी करवाई इसके बाद करीब 4 साल तक वह घर के अंदर ही रहे घर से बाहर नहीं निकले । अभी कुछ समय पहले उनका बेटा हेमंत इंदौर अपने साथ ले गया यहां भी झुनझुन बाबा भीख मांगने लगे बेटे ने मना किया तो वह इंदौर छोड़कर सागर वापस लौट आए करीब 1 महीने से वह सागर में भीख मांगने का काम कर रहे हैं। दो तीन दिन में एकाध बार घर भी पहुँच जाते है।
65 वर्षीय संतोष सेन के 5 बच्चे हैं जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं संतोष की पत्नी दूसरों के घरों में जाकर काम करती हैं वही संतोष का बड़ा बेटा हेमंत इंदौर में सैलून की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
संतोष सेन उर्फ झुनझुन बाबा के पड़ोसी बताते हैं कि गांजा पीने के बाद यह है कुछ भी कहने लगते हैं दिन भर में भीख मिलने से जो भी पैसे आते हैं वह उसी दिन खर्च कर देते हैं जो कुछ बचता हैं वह दूसरों को दे देते हैं।


By - Sagar tv news
09-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.