सागर-मिलावटी मावे पर खाद्य विभाग की कार्यवाई, 420 किलो मावा किया जप्त || SAGAR TV NEWS ||

 

त्यौहार आते ही नकली मावे की सप्लाई भी बढ़ जाती है जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जाता है। सागर में इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवायी कर नकली मावा जप्त किया है। वो भी 420 किलो, इस कार्यवाई से हड़कंप मच गया। दरअसल मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत भगवान गंज के पीछे स्थित दीपक ट्रांसपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दबिश दी थी। जहां से 19 नग बोरी जप्त की गई। जिसमें मिलावटी बर्फी, मावा, केक था और इन सभी का वजन 420 किलो था। दीपक ट्रांसपोर्ट द्वारा यह मावा ग्वालियर से बुक किया गया था। इसे मिठाई की दुकानों में खपाने के लिए मंगाया गया था। गौरतलब है कि इसके पहले खाद्य विभाग की टीम ने सागर जिले के कई स्थानों से भी मिलावटी मावा जब्त किया है।


By - Sagar tv news
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.