सागर/रहली-आदिवासी दिवस पर जनप्रतिनिधियों और मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली के कढ़ता गांव में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके पहले टिकीटोरिया माता दरबार से आदिवासी समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई। लोग हाथ में तिरंगा झंडा और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का चित्र लेकर चल रहे थे। इस दौरान कढ़ता गांव के बड़ा देव भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस आयोजन के दौरान आदिवासी समाज की वीरांगना रानी दुर्गावति के प्रतिमा स्थल पर बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव ने माल्यार्पण किया और रैली लेकर कार्यक्रम स्थल पहुँचे। इसके बाद आयोजित किए गए सम्मान समारोह में बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव आदिवासी समाज के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, मेंबर समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 से ज्यादा मेधावी छात्र छात्राओं का स्मृति चिन्ह, नगद राशि दी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कढ़ता में विशाल आदिवासी समाज का महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही आदिवासी संग्रहालय बनाया जाएगा। जिसे दूर दूर से लोग देखने आएंगे आदिवासी भाइयों के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.