सागर/राहतगढ़-मोहर्रम पर ताजियों के साथ लहराता दिखा तिरंगा झंडा
सागर/राहतगढ़-मोहर्रम पर ताजियों के साथ लहराता दिखा तिरंगा झंडा
सागर/राहतगढ़-ताजियों के साथ लहराया तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र
इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम का पर्व पूरी शिद्दत के साथ सागर जिले के राहतगढ़ में मनाया गया। इस मौके पर ताजियों पर धार्मिक झंडों के साथ-साथ तिरंगा झंडा भी लहराता दिखा। ताकि लोगों में देश के प्रति देश भक्ति पैदा हो सके। ऐसा ही एक ताजिया अलीगंज मोहल्ले से उठने वाले सरकारी ताजिये पर लगाया गया था। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वही, चल समारोह में ढोल नगाड़े के साथ अखाड़े दल हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। ताजियों को बीना नदी के करबला घाट पर विसर्जित किया गया। ताजिया कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के चलते ताजिये पर तिरंगे झंडे लगाए थे। ताकि लोगो में आजादी की 75 वी वर्षगांठ के प्रति जागरूकता पैदा हो। -
By - Dharmendra Singh Rajput Sagar TV News from Rahatgarh.